MLA Purandar Mishra: दुःख की घड़ी में मिरघानी परिवार के साथ खड़े हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा; स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी को दी श्रद्धांजलि

MLA Purandar Mishra: दुःख की घड़ी में मिरघानी परिवार के साथ खड़े हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा; स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 08 अक्टूबर। MLA Purandar Mishra: रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा आज श्याम नगर स्थित झूलेलाल धाम में स्वर्गीय खेमचंद मिरघानी के पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत खेमचंद मिरघानी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

विधायक पुरन्दर मिश्रा ने शोकाकुल मिरघानी परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अपनों को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार के साथ हैं। विधायक मिश्रा ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।इस दौरान मिरघानी परिवार के परिजनों एवं समाज के अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

About The Author

Raipur