CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 3 अनुभाग अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग; तबादला आदेश जारी यहां देखें List

CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ में 3 अनुभाग अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग; तबादला आदेश जारी यहां देखें List

रायपुर, 20 नवंबर। CG Transfer Breaking: छत्तीसगढ़ शासन ने सचिवालय सेवा के तीन अनुभाग अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था के तहत जारी आदेश में अधिकारियों को उनके वर्तमान विभागों से हटाकर नए विभागों में जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेगी।

जारी आदेश के अनुसार, श्री प्रवीण कुमार रिछारिया को जेल विभाग से हटाकर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं श्री संतोष कुमार महिलांग को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से स्थानांतरित कर जेल विभाग भेजा गया है। इसी तरह श्री घासीराम नेताम को सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) से हटाकर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इन तीन अधिकारियों के विभाग बदले

अधिकारी का नामवर्तमान विभागनया विभाग
प्रवीण कुमार रिछारियाजेल विभागवन एवं जलवायु परिवर्तन
संतोष कुमार महिलांगवन एवं जलवायु परिवर्तनजेल विभाग
घासीराम नेतामसामान्य प्रशासन विभाग (पूल)विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

About The Author

Raipur