रायपुर

Sardar Vallabhbhai Jayanti : भारत के लौह पुरुष की 150वीं जयंती…! रायपुर नगर निगम में सामूहिक शपथ…Video

रायपुर, 31 अक्टूबर। Sardar Vallabhbhai Jayanti : भारत के लौह पुरुष और स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रायपुर नगर निगम मुख्यालय और सभी 10 जोन कार्यालयों में सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के भूतल पर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष नगर निगम अपर आयुक्त कृष्णा खटिक ने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में उपायुक्त मोनेश्वर शर्मा और स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान की उपस्थिति रही।

शपथ कार्यक्रम के तहत नगर निगम के सभी 10 जोन कार्यालयों में जोन कमिश्नरों और कार्यपालन अभियंताओं की देखरेख में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र एकता में योगदान को स्मरण करना और निगम के सभी कर्मचारियों में राष्ट्रीय एकता एवं समर्पण की भावना को जागरूक करना था।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button