SECL Coal Mines : अंबिकापुर में तनाव…! अमेरा कोल माइंस एक्सटेंशन पर हिंसक संघर्ष…आंसू गैस के गोले छोड़े…उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर किया पथराव…कई पुलिसकर्मी घायल…यहां देखें बैक टू बैक Video

SECL Coal Mines : अंबिकापुर में तनाव…! अमेरा कोल माइंस एक्सटेंशन पर हिंसक संघर्ष…आंसू गैस के गोले छोड़े…उग्र ग्रामीणों ने पुलिस बल पर किया पथराव…कई पुलिसकर्मी घायल…यहां देखें बैक टू बैक Video

अंबिकापुर, 03 दिसंबर। SECL Coal Mines : एसईसीएल की अमेरा कोल खदान में बुधवार को खदान एक्सटेंशन का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। कई महीनों से चल रहे आंदोलन के बीच आज हालात अचानक बिगड़ गए।

घटना के दौरान पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

झड़प में कई ग्रामीण और पुलिसकर्मी घायल हो गए। आंसू गैस व बल प्रयोग के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदान क्षेत्र से पीछे खदेड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित कोल माइंस एक्सटेंशन से उनकी जमीन, आजीविका और पर्यावरण पर असर पड़ेगा, इसलिए वे कई महीनों से लगातार विरोध कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़