Mahatari Vandana Yojana : बिग ब्रेकिंग…महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी…अपना अकाउंट चेक करें…CM साय ने 634.65 करोड़ रुपये किए अंतरित

Mahatari Vandana Yojana : बिग ब्रेकिंग…महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त जारी…अपना अकाउंट चेक करें…CM साय ने 634.65 करोड़ रुपये किए अंतरित

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, 03 दिसंबर। Mahatari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना के तहत आज 22वीं किस्त का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं परिवार और समाज की प्रगति की आधारशिला हैं, और उनका सक्षम होना राज्य की प्रगति की अनिवार्य शर्त है।

महिलाओं को हर माह मिल रहा है सीधा आर्थिक संबल

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रति माह लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि अंतरित की जाती है। इससे उन्हें, आर्थिक सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य और बच्चों की शिक्षा जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे और लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिलता रहे।

अब तक 21 किस्तों में वितरित राशि

महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 को शुरू होने के बाद अब तक, 21 किस्तों में कुल 13,671.68 करोड़ रुपये लाभार्थियों को दिए जा चुके हैं।

22वीं किस्त का पूरा विवरण

इस माह कुल 67,78,674 पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से राशि प्रदान की गई, 67,71,012 महिलाओं को 633.89 करोड़ रुपये, नयड नेल्ला नार क्षेत्र की 7,662 महिलाओं को 76.30 लाख रुपये, कुल अंतरित राशि (22वीं किस्त) 634.65 करोड़ रुपये।

CM का संदेश

मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि महतारी वंदन योजना आने वाले समय में लाखों परिवारों के जीवन में स्थायी सकारात्मक बदलाव लाएगी और छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई दिशा और ऊर्जा देगी।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़