Nanded Honour Killing : जाति के जहर ने बुझा दी मोहब्बत…! सक्षम टेट की ऑनर किलिंग…प्रेमिका आंचल ने लाश से की ‘शादी’…झकझोर देने वाला मंजर आया सामने…यहां देखें बैक टू बैक Video

Nanded Honour Killing : जाति के जहर ने बुझा दी मोहब्बत…! सक्षम टेट की ऑनर किलिंग…प्रेमिका आंचल ने लाश से की ‘शादी’…झकझोर देने वाला मंजर आया सामने…यहां देखें बैक टू बैक Video

नांदेड़, 04 दिसंबर। Nanded Honour Killing : महाराष्ट्र के नांदेड़ में 27 नवंबर 2025 को सामने आई एक हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज और बयानों के बाद यह केस ऑनर किलिंग के रूप में तेजी से सुर्खियों में आ गया है।

घटनाक्रम

20 वर्षीय सक्षम टेट, जो अनुसूचित जाति (SC) से थे, और 21 वर्षीय आंचल मामिलवार, जो विशेष पिछड़ा वर्ग (SBC) से हैं, तीन साल से रिलेशनशिप में थे और शादी की तैयारी कर रहे थे।
आंचल के मुताबिक, सक्षम को लगातार उसके परिवार पिता गजानन, भाई हिमेश और साहिल की ओर से जातिगत आधार पर धमकियां मिल रही थीं।

27 नवंबर की शाम 5:30 बजे नांदेड़ के जूना गंज इलाके में सक्षम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले हिमेश ने गोली चलाई और फिर परिवार के दो अन्य सदस्यों ने मिलकर टाइल/पत्थर से वार किए, जिससे मौके पर ही सक्षम की मौत हो गई।

पुलिस पर गंभीर आरोप

आंचल ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि दो पुलिसकर्मी, धीरज कोमुलवार और माही दसरवार, ने उनके भाई को सक्षम की हत्या के लिए उकसाया। पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एसपी अविनाश कुमार के अनुसार, आंचल का बयान दर्ज कर लिया गया है, और एएसपी स्तर की जांच जारी है।

आंचल का विद्रोह लाश से शादी

28 नवंबर को अंतिम संस्कार से पहले आंचल ने सक्षम के खून से अपनी मांग भरी और उसे हल्दी लगाकर शादी की रस्म निभाई। उन्होंने कहा, हमारा प्यार अमर हो गया। मेरे पिता और भाइयों ने हमें अलग कर दिया। उन्हें फांसी मिले यही न्याय है। सक्षम की मां ने आंचल को गले लगाकर अपने घर की बहू घोषित कर दिया। सोशल मीडिया पर #JusticeForSaksham ट्रेंड में है।

पुलिस कार्रवाई

सक्षम की मां संगीता टेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने IPC 302 (हत्या), IPC 147 (दंगा), IPC 120B (आपराधिक साजिश), SC/ST (अत्याचार रोकथाम) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत आरोप दर्ज किए। हत्या के 12 घंटे के अंदर आंचल के पिता, दोनों भाइयों, मां और अन्य सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें तीन दिन की पुलिस कस्टडी दी गई है।

7 महीने पहले आंचल के प्रेमी सक्षम संग डांस कर रहा था पिता

अप्रैल में अंबेडकर जयंती के मौके पर आंचल के पिता गजानन बालाजी ममिडवार ने सार्वजनिक रूप से बेटी और सक्षम के साथ डांस किया था। वीडियो में साफ दिख रहा था कि सबकुछ सामान्य है। किसी को अंदाजा नहीं था कि सात महीने बाद वही पिता सक्षम की हत्या का मुख्य आरोपी बनेगा।

सोची समझी साजिश के तहत हत्या

पीड़िता आंचल के मुताबिक, उसके पिता और दो भाइयों ने सोची-समझी साजिश के तहत सक्षम के साथ दोस्ती बढ़ाई, ताकि वह परिवार के झांसे में आ जाए। वह अक्सर उनके साथ बैठते, खाते-पीते थे और प्रेम संबंध को लेकर खुद को सकारात्मक बताते थे। लेकिन यह दिखावा सिर्फ विश्वास जीतने का तरीका था। बीते गुरुवार शाम सक्षम पर अचानक हमला किया गया। उसे गोली मारी गई जो उसकी पसलियों को चीरते हुए आर-पार निकल गई। वारदात में आंचल के दो भाई भी शामिल बताए गए, जिनमें से एक नाबालिग है। आरोप है कि गोली मारने के बाद नाबालिग भाई ने ही उसके सिर पर टाइल से वार कर उसे मौत के घाट उतारा।

About The Author

राष्ट्रीय