रायपुर, 06 दिसंबर। National Shooting : छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन ने 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप (NSCC) के लिए राज्य की टीम चुनने ट्रायल चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 दिसंबर 2025 से किया जाएगा, जिसमें राइफल इवेंट्स भोपाल और पिस्टल इवेंट्स नई दिल्ली में आयोजित होंगे।
राज्य के प्रतिभाशाली निशानेबाजों को अवसर देने के लिए एसोसिएशन द्वारा 8 से 10 दिसंबर 2025 तक ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। इन ट्रायल्स में निम्न इवेंट्स शामिल रहेंगे-
- 50 मीटर राइफल इवेंट्स
- 10 मीटर राइफल इवेंट्स
- 10 मीटर पिस्टल इवेंट्स
एसोसिएशन के सचिव दुर्गेश कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया पारदर्शिता और मेरिट के आधार पर होगी। चयनित खिलाड़ी छत्तीसगढ़ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने राज्य के इच्छुक निशानेबाजों से निर्धारित तिथियों में ट्रायल में शामिल होने की अपील की है।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें, दुर्गेश कुमार, सचिव मोबाइल: 9827477757

