Oil Extracted Jaitkham : बलौदाबाजार के लटेरा गांव में अनोखी और चौंकाने वाली घटना…! जैतखाम से निकल रहा तेल…गुरु पर्व के बीच आस्था और जिज्ञासा का संगम…यहां देखें बैक टू बैक Video

Oil Extracted Jaitkham : बलौदाबाजार के लटेरा गांव में अनोखी और चौंकाने वाली घटना…! जैतखाम से निकल रहा तेल…गुरु पर्व के बीच आस्था और जिज्ञासा का संगम…यहां देखें बैक टू बैक Video

बलौदाबाजार, 07 दिसंबर। Oil Extracted Jaitkham : बलौदाबाजार जिले के लटेरा गांव में एक अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गांव के जैतखाम से कुछ रहस्यमयी तरीके से तेल जैसा पदार्थ निकल रहा है, जिसकी जानकारी फैलते ही गांव में भारी भीड़ जुटने लगी। दरअसल, जैतखाम के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी हुई है, कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ जिज्ञासा से भरे हुए हैं।

लोगों का दावा

जैतखाम की देखरेख करने वाले परिवार वालों से जब बात की, तो उन्होंने बताया कि दिसंबर महीने में मनाए जा रहे गुरु पर्व के समय यह घटना होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। परिवार का कहना है कि उन्होंने पहले कभी ऐसा होते नहीं देखा। ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार सुबह सबसे पहले तेल जैसे पदार्थ का रिसाव दिखाई दिया था। धीरे-धीरे इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जैतखाम परिसर में इकट्ठा हो गए।

जांच जारी, कारणों का पता नहीं

स्थानीय लोगों और परिवारजनों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल इस घटना का वैज्ञानिक कारण क्या है, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। गांव में इस घटना को लेकर धार्मिक वातावरण और चर्चा दोनों बढ़ गए हैं। लोग दूर-दूर से पहुंचकर जैतखाम के पास निकल रहे तेल को देख रहे हैं और इसे गुरु बाबा घासीदास (Oil Extracted from Jaitkham) जी की कृपा बता रहे हैं।

About The Author

धर्म