Shanti Sarovar Retreat Centre : ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई…! बाल कलाकारों की नृत्य नाटिका ‘विजयपथ’ ने भावुक किया पूरा सभागार…यहां देखें

Shanti Sarovar Retreat Centre : ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई…! बाल कलाकारों की नृत्य नाटिका ‘विजयपथ’ ने भावुक किया पूरा सभागार…यहां देखें

रायपुर, 07 दिसम्बर। Shanti Sarovar Retreat Centre : रायपुर के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी की तीसरी पुण्यतिथि भावपूर्ण श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में इंदौर ज़ोन सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाई–बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य नाटिका ‘विजयपथ’, जिसमें कमला दीदी के जीवन, सेवा और तपस्या की गाथा को जीवंत ढंग से मंचित किया गया। संवाद, कहानी, नृत्य और संगीत का अद्भुत समन्वय दर्शकों को गहराई तक छू गया और कई क्षणों में सभागार भावुक माहौल से भर उठा।

बाल कलाकारों ने रचा अद्भुत मंचन

नृत्य नाटिका में भाग लेने वाले बाल कलाकारों कु. इन्द्राणी साहू, कु. टीकेश्वरी साहू, कु. करूणा साहू, कु. अनन्या यादव, कु. अक्षिता श्रीवास्तव, कु. दीक्षा साहू, कु. परिणीता साहू, कु. नीलम साहू, कु. लावण्या, कु. मनीषा साहू, कु. बबीता साहू, कु. देविशा साहू, कु. पंछी साहू, कु. पलक गोदेजा, कु. वर्षा साहू, कु. साक्षी साहू, कु. हिमांशी साहू, कु. सम्पदा अग्रवाल, कु. पूनम द्विवेदी, कु. रश्मि साहू, कु. वैशाली साहू, कु. मुस्कान, कु. पलक ने अपने सधे हुए प्रदर्शन से कमला दीदी के पूरे जीवन वृत्तांत को सजीव कर दिया।

वरिष्ठ बहनों ने सुनाए संस्मरण

क्षेत्रीया निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि, कमला दीदी उमंग–उत्साह की प्रतिमूर्ति थीं। ईश्वरीय सेवाओं के प्रति उनकी गहरी लगन और मर्यादित जीवन शैली सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रही। वह अनुशासनप्रिय होने के साथ अत्यंत ममतामयी थीं। छोटे–बड़ों सभी को समान आदर देने का गुण उन्हें विशिष्ट बनाता था।

भिलाई केंद्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा, कमला दीदी इस सांसारिक दुनिया में रहकर भी बहुत निर्मल और अहंकारविहीन रहीं। वह हमेशा कहती थीं कि परिस्थिति कैसी भी हो—जीवन में खुशी कम नहीं होनी चाहिए।

जबलपुर केंद्र की निदेशिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा करते हुए कहा, रायपुर में लगी पहली प्रदर्शनी से लेकर अनेक सेवाओं तक, मैंने कमला दीदी से बहुत कुछ सीखा। उनका समूचा जीवन ईश्वरीय सेवा को समर्पित था।

विभिन्न केंद्रों से जुड़ी वरिष्ठ बहनों ने की उपस्थिति

कार्यक्रम में डॉ. देवेन्द्र नायक डायरेक्टर, बालाजी हॉस्पिटल सहित धमतरी, जगदलपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर केंद्रों की संचालिकाएं ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी, मंजूषा दीदी, विद्या दीदी और मंजू दीदी ने भी अपने संस्मरण व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। श्रद्धा, स्मरण और प्रेरणा से भरा यह कार्यक्रम कमला दीदी के आध्यात्मिक योगदान, सेवाभाव और समर्पण को पुनः उजागर करने का एक भावपूर्ण क्षण (Shanti Sarovar Retreat Centre) बन गया।

About The Author

धर्म