Gang Rape : ऑफिस की सहकर्मी महिला से बेहोशी में गैंगरेप…! होश में आने पर अंडरगारमेंट्स गायब…प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान…डैशकैम फुटेज से घटना की जानकारी…CEO गिरफ्तार

Gang Rape : ऑफिस की सहकर्मी महिला से बेहोशी में गैंगरेप…! होश में आने पर अंडरगारमेंट्स गायब…प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान…डैशकैम फुटेज से घटना की जानकारी…CEO गिरफ्तार

उदयपुर, 26 दिसंबर। Gang Rape : उदयपुर पुलिस ने एक आईटी कंपनी के सीईओ जितेश सिसोदिया, महिला एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा और उनके पति गौरव सिरोही को एक महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गुरुवार तड़के हिरासत में लिया गया और स्थानीय अदालत ने उन्हें रिमांड पर भेजा।

घटना का विवरण

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के अनुसार यह घटना 21 दिसंबर की सुबह हुई। पीड़िता उसी कंपनी में मैनेजर हैं। उनका मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया, जिसमें यौन उत्पीड़न के अनुरूप चोटों की पुष्टि हुई।

पीड़िता ने बताया कि सीईओ जितेश ने अपने जन्मदिन के मौके पर 20 दिसंबर की रात पार्टी दी, जिसके बाद एग्जीक्यूटिव हेड शिल्पा ने उसे आफ्टर पार्टी के लिए अपने साथ चलने का प्रस्ताव दिया। रात करीब 1:45 बजे पीड़िता को कार में बैठाया गया, जिसमें पहले से जितेश और गौरव मौजूद थे। रास्ते में उन्हें सिगरेट पीने के लिए मजबूर किया गया, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई।

निजी अंगों पर चोट के निशान

पीड़िता का आरोप है कि सीईओ जितेश और गौरव ने उसकी नाजुक स्थिति का फायदा उठाकर उसके साथ गैंगरेप किया, जबकि शिल्पा कार में मौजूद थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने तीनों आरोपियों से बार-बार गुहार लगाया कि वे उसे घर ड्रॉप कर दें, बावजूद इसके उन्होंने सुबह लगभग 5 बजे तक उसकी बात नहीं मानी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होश में आने पर उसे अपने कान की बाली, मोजे और अंडरगारमेंट्स गायब मिले और निजी अंगों पर चोट के निशान थे। इसके बाद उसने कार के डैशकैम रिकॉर्ड ऑडियो और वीडियो फुटेज के माध्यम से पूरी घटना की जानकारी पाई।

अपमान और डर के चलते पीड़िता ने 23 दिसंबर (Gang Rape) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद उदयपुर पुलिस ने विमेन क्राइम यूनिट की एडिशनल एसपी माधुरी वर्मा के नेतृत्व में मामले की जांच शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

About The Author

जुर्म