रायपुर, 01 जनवरी। GST Department Promotion : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में कार्यरत राज्य कर अधिकारियों और निरीक्षकों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत कुल 28 अधिकारियों को उनके उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है।



