Married Woman Murder : रायपुर ब्रेकिंग…! बियर बार में महिला की हत्या…बॉटल से किया था ताबड़तोड़ वार…आरोपी फरार…यहां देखें

Married Woman Murder : रायपुर ब्रेकिंग…! बियर बार में महिला की हत्या…बॉटल से किया था ताबड़तोड़ वार…आरोपी फरार…यहां देखें

रायपुर, 13 जनवरी। Married Woman Murder : रायपुर के गीतानगर इलाके में एक विवाहिता वेदिका सागर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि टी सुनील राव उर्फ शीनू ने महिला को बियर बार में ले जाकर बियर बॉटल से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान वेदिका की मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। आजाद चौक थाने का मामला।

About The Author

जुर्म ब्रेकिंग न्यूज़