Rape with a Corpse : दिल दहला देने वाली घटना…! ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर युवती की हत्या…फिर लाश के साथ किया सेक्स…यहां देखें हैवान अपराधी की स्वीकारोक्ति

Rape with a Corpse : दिल दहला देने वाली घटना…! ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा देकर युवती की हत्या…फिर लाश के साथ किया सेक्स…यहां देखें हैवान अपराधी की स्वीकारोक्ति

कोझिकोड, 27 जनवरी। Rape with a Corpse : केरल के कोझिकोड जिले में एक युवती की मौत को लेकर सामने आया मामला अब हत्या के रूप में दर्ज किया गया है, जिसे पहले आत्महत्या समझा जा रहा था। पुलिस ने 3 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर इस दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा किया।

क्या था मामला?

24 जनवरी 2026 को, एक 26 वर्षीय युवती की मौत के बाद इसे आत्महत्या का मामला मान लिया गया था। युवती को गंभीर हालत में एलाथुर थाना क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक यूनिट में पाया गया था, जो आरोपी वैसाख का था। उसने शुरू में पुलिस को बताया कि युवती ने आत्महत्या की है और उसे फांसी से लटकता हुआ पाया था और पत्नी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन पुलिस को उसके बयान में कई विरोधाभास नजर आए, जो बाद में इस केस के खुलासे में अहम साबित हुए।

आत्महत्या का झांसा, असल में हत्या

पुलिस जांच में पता चला कि युवती और आरोपी के बीच अवैध संबंध थे। आरोपी अब उससे छुटकारा पाना चाहता था और इसलिए उसने उसे ‘सुसाइड पैक्ट’ का झांसा दिया। उसने युवती को यकीन दिलाया कि दोनों साथ नहीं रह सकते, तो क्यों न साथ में अपनी जान दे दें। आरोपी ने पहले से दो फांसी के फंदे तैयार किए थे, ताकि मामला आत्महत्या जैसा दिखे और किसी को शक न हो।

जैसे ही युवती ने फंदे में अपना सिर डाला, आरोपी ने उसकी कुर्सी लात मारकर हटा दी और उसे लटका दिया। युवती की दर्दनाक मौत उसकी आंखों के सामने हुई। उसके बाद युवती को फंदे से नीचे उतारकर शव से बलात्कार किया और आरोपी मौके से फरार हो गया।

हत्या के बाद यौन शोषण

यह मामला तब और भी हैरान करने वाला हो गया जब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या के बाद भी युवती के शव का यौन शोषण किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने फांसी के बाद युवती को नीचे उतारने के बाद भी दरिंदगी की सारी हदें पार कीं।

CCTV फुटेज और पुलिस की तत्परता

आरोपी ने अपनी साजिश को और मजबूत करने के लिए यूनिट के CCTV फुटेज को नष्ट करने की कोशिश की थी। लेकिन उसके पहले ही पुलिस को आरोपी की योजना का भान हो गया और उन्होंने डिजिटल सबूतों को सुरक्षित कर लिया। यही CCTV फुटेज इस मामले का अहम प्रमाण बना।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे और युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे छुटकारा पाने के लिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची थी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

क्या है सुसाइड पैक्ट

सुसाइड पैक्ट (Suicide Pact) का मतलब होता है दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच किया गया एक ऐसा समझौता, जिसमें सभी सदस्य तय करते हैं कि वे एक साथ अपनी जान देंगे। यह आमतौर पर मानसिक या भावनात्मक कारणों से किया जाता है, जैसे कि एक-दूसरे के साथ जीने की इच्छा न होना या किसी गंभीर संकट से बचने के लिए आत्महत्या करने का फैसला करना।

सुसाइड पैक्ट के तहत, सभी व्यक्ति (Rape with a Corpse) यह तय करते हैं कि वे किसी एक घटना या परिस्थिति के कारण एक साथ आत्महत्या करेंगे। यह पैक्ट आमतौर पर गुप्त होता है और कभी-कभी इसे एक दूसरे को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के रूप में देखा जा सकता है।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म