Rural Development : केंद्र ने खोला खजाना…! छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों को दी बड़ी राहत…₹2,461 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी…बिंदुवार यहां देखें List

Rural Development : केंद्र ने खोला खजाना…! छत्तीसगढ़ सहित 8 राज्यों को दी बड़ी राहत…₹2,461 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी…बिंदुवार यहां देखें List

नई दिल्ली, 01 मार्च। Rural Development : केंद्र सरकार ने पंद्रहवें वित्त आयोग (XV-FC) के तहत आठ राज्यों को 2,461 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान जारी किया है। इस फंडिंग का उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय निकायों (पंचायती राज संस्थाओं) को मजबूत करना और बुनियादी सेवाओं को बेहतर बनाना है।

इन राज्यों को मिला लाभ

इस अनुदान से छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और त्रिपुरा के ग्रामीण निकायों को सीधा फायदा मिलेगा।

छत्तीसगढ़ को कितना मिला?

छत्तीसगढ़ को वित्त वर्ष 2025-26 के तहत ₹347.89 करोड़ (दूसरी किस्त – बद्ध अनुदान), ₹12.04 करोड़ (पहली किस्त का रोका गया हिस्सा)। इस राशि से राज्य की 11,648 ग्राम पंचायत, 146 प्रखंड पंचायत और 33 जिला पंचायत
को मजबूती मिलेगी।

अन्य राज्यों को भी बड़ा आवंटन

  • मध्य प्रदेश: ₹943.27 करोड़
  • गुजरात: ₹763.83 करोड़
  • पंजाब: ₹332.46 करोड़
  • सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा को भी विभिन्न मदों में राशि जारी

किस काम में होगा इस्तेमाल?

यह अनुदान दो प्रकार का होता है- पहला टाइड ग्रांट, जिसमें स्वच्छता और ODF (खुले में शौच मुक्त) स्थिति का रखरखाव, पेयजल आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट प्रबंधन शामिल हैं।

दूसरा अनटाइड ग्रांट, जिसका उपयोग पंचायतों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार, 11वीं अनुसूची में सूचीबद्ध 29 विषयों के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए किया जाना है।

मंत्रालयों की भूमिका

यह अनुदान पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) की सिफारिश पर वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।

विशेष रूप से, यह कोष ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और स्थानीय विकास को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान वित्त आयोग के 15वें अनुदान (Rural Development) के जारी किए गए बद्ध और गैर-बद्ध हिस्सों के राज्यवार विवरण-

क्रम संख्याराज्य का नामअनुदान घटकराशि (करोड़ रुपये में)किस्त/वर्षराज्य की पात्र पंचायतें
 पंजाबबद्ध अनुदान332.46वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त13231 पात्र ग्राम पंचायत, 150 पात्र प्रखंड पंचायत और 22 पात्र जिला पंचायत
 मध्य प्रदेशबद्ध अनुदान943.27वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त46 पात्र जिला पंचायत, 300 प्रखंड पंचायत और 22933 ग्राम पंचायत
1.89वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पहली किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त 4 प्रखंड पंचायत और 19 ग्राम पंचायत भी पात्र हैं।
 छत्तीसगढबद्ध अनुदान347.89वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त11648 पात्र ग्राम पंचायत, 146 पात्र प्रखंड पंचायत और 33 पात्र जिला पंचायत
12.04वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त 1 जिला पंचायत, 8 प्रखंड पंचायत और 350 ग्राम पंचायत हैं।
4.गुजरातबद्ध अनुदान763.83वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त33 पात्र जिला पंचायत, 247 पात्र प्रखंड पंचायत और 14563 पात्र ग्राम पंचायत
0.07338 (7.338 लाख)वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त पात्र 2 ग्राम पंचायत
5.सिक्किमबद्ध अनुदान9.90वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त6 पात्र जिला पंचायत और 199 पात्र ग्राम पंचायत
0.2475 (24.75 लाख)वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त पात्र 1 जिला पंचायत
6.त्रिपुराबद्ध अनुदान0.4111 (41.11 लाख)वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त 18 पात्र ग्राम पंचायत
गैर- बद्ध अनुदान0.274 (27.40 लाख)वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त 18 पात्र ग्राम पंचायत
7.हिमाचल प्रदेशगैर- बद्ध अनुदान13.80वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त, 12 पात्र जिला पंचायत, 23 पात्र प्रखंड पंचायत और 79 पात्र ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।
0.0644 (6.44 लाख)वित्तीय वर्ष 2023-24 की दूसरी किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त 5 पात्र ग्राम पंचायत 
8.ओडिशागैर- बद्ध अनुदान35.09वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली और दूसरी किस्त का रोका गया हिस्साइसके अतिरिक्त, पहली और दूसरी किस्त दोनों के लिए 10 पात्र जिला पंचायत, 17 पात्र प्रखंड पंचायत और 40 पात्र ग्राम पंचायत तथा दूसरी किस्त के लिए 15 पात्र ग्राम पंचायत 

About The Author

छत्तीसगढ