Balodabazar Chamber Event : बलौदाबाजार में चैंबर का भव्य शपथ ग्रहण…! नई टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Balodabazar Chamber Event : बलौदाबाजार में चैंबर का भव्य शपथ ग्रहण…! नई टीम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल। Balodabazar Chamber Event : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बलौदाबाजार इकाई का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल 2026 को उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समारोह में निकेश बरड़िया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि संदीप साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान नवगठित इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी और कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालते हुए व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सतीश थौरानी ने कहा कि चेम्बर व्यापारियों की सशक्त आवाज है और संगठन की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छोटे और मध्यम व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

वहीं निकेश बरड़िया ने कहा कि मजबूत संगठन ही व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचा सकता है। कार्यकारी अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा ने भी संगठन की एकजुटता को सफलता की कुंजी बताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चेम्बर सदस्य और व्यापारी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।

About The Author

छत्तीसगढ व्यापार