Vedanta Blast Update : वेदांता प्लांट धमाका मामले में मुआवजे पर फैसला…! प्लांट प्रबंधन अधिकारी का ऐलान…कंपनी देगी मृतक परिवारों को ₹35 लाख+नौकरी और घायलों को ₹15 लाख…और क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

Vedanta Blast Update : वेदांता प्लांट धमाका मामले में मुआवजे पर फैसला…! प्लांट प्रबंधन अधिकारी का ऐलान…कंपनी देगी मृतक परिवारों को ₹35 लाख+नौकरी और घायलों को ₹15 लाख…और क्या कहा यहां सुनिए VIDEO

सक्ती, 15 अप्रैल। Vedanta Blast Update : छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार अब मृतकों की संख्या 10 से बढ़कर 14 हो गई है, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद कंपनी की ओर से बड़ा मुआवजा पैकेज घोषित किया गया है। प्लांट प्रबंधन ने मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को नौकरी देने की बात कही है। वहीं हादसे में घायल मजदूरों को 15-15 लाख रुपये और संपूर्ण इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया गया है।

सरकार और कंपनी दोनों का मुआवजा

एक ओर जहां कंपनी ने बड़ा राहत पैकेज घोषित किया है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि कई घायल मजदूरों की हालत अब भी गंभीर (Vedanta Blast Update) बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

परिजनों में आक्रोश

घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने पारदर्शिता और उचित मुआवजे की मांग की है। अब कंपनी द्वारा मुआवजा और नौकरी के ऐलान के बाद भी लोगों की नजर आगे की कार्रवाई और जांच पर टिकी हुई है।

बता दें कि, यह भीषण हादसा वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने के कारण हुआ, जिससे तेज धमाका हुआ और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़