रायपुर, 17 अप्रैल। Business Organization : छत्तीसगढ़ के व्यापारिक संगठन छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए ‘ट्रांसपोर्ट चैंबर’ का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस संबंध में जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने संगठन को अधिक गतिशील और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से “ट्रांसपोर्ट चेम्बर” का गठन और विस्तार किया है।
इस नई संरचना में हरचरण सिंह साहनी को ट्रांसपोर्ट चेम्बर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न पदों पर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
प्रमुख पदाधिकारी
महामंत्री: सुखदेव सिंह सिद्धू
कोषाध्यक्ष: दिवाकर अवस्थी
कार्यकारी अध्यक्ष: गुरजीत सिंह संधू, रणजीत सिंह वालिया
प्रमुख सलाहकार: जसबीर सिंह ढिल्लन, बलजिंदर सिंह, श्रवण कुमार बिश्नोई
उपाध्यक्ष
स्वरूप चोपड़ा, दलविंदर सिंह ढिल्लन, रज्जू भाई मेमन, बनारसी पांडेय, आसिफ मेमन, अमरीक सिंह (CGR), जगदीश प्रसाद गुप्ता, विनीत तिवारी, सुनील वरड़िया, जसविंदर सिंह संधू, प्रभनाथ बैठा (भिलाई), रमाकांत साहू
मंत्री
हरिशंकर मिश्रा, हरनीत सिंह संधू (रिम्पल), नीरज बंसल, सैयद आसिफ अली, पवन अग्रवाल, बलवीर सिंह, रोशन शर्मा, याकूब मोकाती, मुरारी अग्रवाल
कार्यकारिणी सदस्य
रूपक चंद्रवंशी, पिंटू सिंह, उत्तम जायसवाल, रणजोत सिंह गिल, गुरविंदर सिंह संधावालिया, रोहित कुक्षत्री, जगमिंदर सिंह बल, मनप्रीत सिंह संधावालिया, उमेश वर्मा
क्या बोले अध्यक्ष?
प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों (Business Organization) को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम प्रदेश के व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

