Plane Crash Fact Check : धुएं के VIDEO को बना दिया ‘प्लेन क्रैश’…! जशपुर में फैली अफवाह का प्रशासन ने किया खुलासा…यहां जानें

Plane Crash Fact Check : धुएं के VIDEO को बना दिया ‘प्लेन क्रैश’…! जशपुर में फैली अफवाह का प्रशासन ने किया खुलासा…यहां जानें

जशपुर, 20 अप्रैल। Plane Crash Fact Check : सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही भ्रामक खबरों को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले में कथित प्लेन क्रैश की वायरल सूचना के बीच सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें। अफवाहों से न सिर्फ दहशत फैलती है, बल्कि प्रशासनिक संसाधनों पर भी अनावश्यक दबाव पड़ता है। ऐसे में सतर्क रहना और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना बेहद जरूरी है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से सामने आई कथित प्लेन क्रैश की खबर अफवाह साबित हुई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस खबर ने लोगों में दहशत फैला दी थी, लेकिन प्रशासन की जांच में ऐसी किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।

आरा पहाड़ में नहीं हुआ कोई विमान हादसा

सोमवार को अचानक यह खबर फैलने लगी कि आरा पहाड़ इलाके में एक प्राइवेट विमान क्रैश हो गया है। वायरल वीडियो और तस्वीरों में पहाड़ी क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दे रहा था, जिसे लोगों ने विमान हादसे से जोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया। अधिकारी रोहित व्यास और डॉ. लाल उमेद सिंह खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और ड्रोन की मदद से भी हर संभावित जगह की जांच की गई।

हालांकि, विस्तृत जांच के बाद भी किसी प्रकार के प्लेन क्रैश के कोई साक्ष्य नहीं मिले। इसके अलावा प्रशासन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से भी संपर्क किया, जहां से स्पष्ट किया गया कि इस क्षेत्र में किसी भी विमान या हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की कोई सूचना दर्ज नहीं है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हेलीकॉप्टर के नीचे उड़ने (Plane Crash Fact Check) की तस्वीर और पहाड़ी इलाके से उठते धुएं का वीडियो वायरल हो गया था, जिसे गलत तरीके से प्लेन क्रैश बताया गया। प्रशासन अब इन वायरल सामग्रियों की भी जांच कर रहा है कि यह वीडियो और तस्वीरें कहां की हैं और किस उद्देश्य से फैलाए गए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास न करें और अफवाहों से बचें।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़