PoliceTransfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 192 आरक्षकों का तबादला…नई पोस्टिंग जारी…यहां देखें जंबो List

PoliceTransfer : पुलिस में बड़ा फेरबदल…! 192 आरक्षकों का तबादला…नई पोस्टिंग जारी…यहां देखें जंबो List

धमतरी, 21 अप्रैल। PoliceTransfer : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के मार्गदर्शन में 192 आरक्षकों का थोक में स्थानांतरण किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ऐसे आरक्षकों को चिन्हित किया गया था जो दो साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इसके बाद एक पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रक्रिया अपनाते हुए उन्हें अपनी पसंद के तीन संभावित पोस्टिंग विकल्प देने का अवसर दिया गया।

इस प्रक्रिया के तहत धमतरी, कुरुद और नगरी अनुभागों के साथ-साथ पुलिस लाइन, यातायात, नियंत्रण कक्ष, एसपी कार्यालय, साइबर थाना, अजाक और महिला सेल के कर्मचारियों का एक खुला सम्मेलन आयोजित किया गया।

प्राप्त विकल्पों, कार्य मूल्यांकन, दक्षता और अनुभव के आधार पर दो अलग-अलग सूचियों के माध्यम से 121 और 71 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया। इस तरह कुल 192 आरक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस पहल को पुलिस विभाग में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़