Major Crisis : AAP को डबल झटका…! राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया डिप्टी लीडर…वही छोड़ गया पार्टी…राज्यसभा में महज 3 सांसदों पर सिमटी

Major Crisis : AAP को डबल झटका…! राघव चड्ढा को हटाकर जिसे बनाया डिप्टी लीडर…वही छोड़ गया पार्टी…राज्यसभा में महज 3 सांसदों पर सिमटी

नई दिल्ली, 24 अप्रैल। Major Crisis : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने पार्टी छोड़ दी है और भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

सबसे अहम बात यह है कि उनके साथ पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने भी AAP का साथ छोड़ दिया है। इनमें Ashok Mittal का नाम प्रमुख है, जिन्हें हाल ही में राज्यसभा में AAP का डिप्टी लीडर बनाया गया था।

इस बड़े सियासी घटनाक्रम से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP को राज्यसभा में करारा झटका लगा है और पार्टी की ताकत पर सीधा असर पड़ा है। राजनीतिक हलकों में इसे AAP के लिए अब तक का सबसे बड़ा आंतरिक संकट माना जा रहा है।

महज 3 सांसदों तक सिमट गई AAP पार्टी

आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। ताजा घटनाक्रम के बाद राज्यसभा में पार्टी की ताकत घटकर अब महज 3 सांसदों तक सिमट गई है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के अलग होने के बाद यह स्थिति बनी है, जिससे संसद के ऊपरी सदन में AAP की स्थिति कमजोर हो गई है। इस घटनाक्रम का सीधा असर पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक समीकरणों पर पड़ता दिख रहा है। Arvind Kejriwal के नेतृत्व वाली पार्टी के लिए इसे अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्यसभा में संख्या घटने से AAP की प्रभावशीलता और रणनीतिक ताकत पर असर पड़ेगा। आने वाले समय में पार्टी किस तरह खुद को पुनर्गठित करती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

About The Author

राजनीति