Indore Highway Accident : स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद पलटी गाड़ी…! बच्चों सहित 15 की दर्दनाक मौत…CM-प्रधानमंत्री ने जताया दुख…कमजोर दिल वाले न देखें विचलित करते VIDEO

Indore Highway Accident : स्कॉर्पियो से टक्कर के बाद पलटी गाड़ी…! बच्चों सहित 15 की दर्दनाक मौत…CM-प्रधानमंत्री ने जताया दुख…कमजोर दिल वाले न देखें विचलित करते VIDEO

धार, 30 अप्रैल। Indore Highway Accident : मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी के पलटने से बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है। धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां मजदूरों से भरी एक पिकअप गाड़ी की टक्कर स्कॉर्पियो से हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार कई लोग गाड़ी के नीचे दब गए।

इंदौर संभागीय आयुक्त सुदाम खाड़े के अनुसार, पिकअप में करीब 46 लोग सवार थे। घायलों में कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

मासूम भी बने हादसे का शिकार

इस दर्दनाक हादसे में बच्चों समेत कई लोगों की जान चली गई। शुरुआती आंकड़ों में 12 मौतें बताई गई थीं, जो बाद में बढ़कर 15 हो गईं।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री का ऐलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का इलाज निशुल्क और बेहतर (Indore Highway Accident) तरीके से किया जाए।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ मध्यप्रदेश