Narendra Modi Bengal Look : बीजेपी की जीत के बाद मोदी का मास्टरस्ट्रोक…! इस पहनावे से साधा बंगाल का दिल…क्या है संकेत…?

Narendra Modi Bengal Look : बीजेपी की जीत के बाद मोदी का मास्टरस्ट्रोक…! इस पहनावे से साधा बंगाल का दिल…क्या है संकेत…?

नई दिल्ली, 05 मई। Narendra Modi Bengal Look : पश्चिम बंगाल में बीजेपी की अभूतपूर्व जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। सोमवार को जब वह पार्टी मुख्यालय पहुंचे, तो उनका ‘बंगाली लुक’ चर्चा का केंद्र बन गया।

पीएम मोदी सफेद कुर्ता और तसर सिल्क की धोती में नजर आए, जिस पर लाल बॉर्डर था। यह परिधान बंगाल की पारंपरिक पहचान माना जाता है। उनके इस अंदाज को राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

पहनावे में दिखा ‘पॉलिटिकल मैसेज’

पीएम मोदी अपने पहनावे के जरिए संदेश देने के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने न सिर्फ बंगाली पोशाक पहनी, बल्कि उसके तौर-तरीकों का भी खास ध्यान रखा।

धोती के एक सिरे को कुर्ते की जेब में रखना, जो बंगाली पुरुषों की पारंपरिक शैली है, उन्होंने उसी अंदाज में अपनाया। साथ ही उनका सूती गमछा, जिस पर डॉट पैटर्न था, बंगाल की सांस्कृतिक झलक दिखा रहा था।

जीत के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधन

बीजेपी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। वर्षों की साधना जब सिद्धि में बदलती है, तो जो खुशी होती है, वो आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर दिख रही है।’ उन्होंने बंगाल, असम और पुडुचेरी की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह जीत देश के उज्ज्वल भविष्य और लोकतंत्र में भरोसे का प्रतीक है।

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ पर जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ‘परफॉर्मेंस की राजनीति’, ‘स्थिरता’ और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत को इस जीत (Narendra Modi Bengal Look) का सबसे बड़ा कारण बताया।

About The Author

Political