AAP vs BJP : बिग ब्रेकिंग…पंजाब CM भगवंत मान को बड़ा झटका…! भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल…BJP जॉइन करते ही लगाए गंभीर आरोप

AAP vs BJP : बिग ब्रेकिंग…पंजाब CM भगवंत मान को बड़ा झटका…! भाई ज्ञान सिंह मान BJP में शामिल…BJP जॉइन करते ही लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़, 11 मई। AAP vs BJP : पंजाब CM भगवंत मान को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब उनके मौसेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

ज्ञान सिंह मान ने AAP छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि वह 2014 से भगवंत मान के साथ थे, लेकिन पार्टी में “दिल्ली से आए लोगों की मनमर्जी और भ्रष्टाचार” से परेशान होकर उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि अब वह बीजेपी के लिए पंजाब में काम करेंगे।

इस दौरान सुनील जाखड़ ने दावा किया कि ज्ञान सिंह मान, भगवंत मान के घर के बिल्कुल पास रहते हैं। उन्होंने AAP सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में ढाबा संचालकों तक पर GST रेड करवाई जा रही है और आम आदमी पार्टी लगातार केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाती रही है।

वहीं, नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब में भाजपा तेजी से मजबूत हो रही है और असम-बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं।

उन्होंने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘वे भगत सिंह की तस्वीर लगाने के हकदार नहीं हैं।’ हरियाणा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने भी तंज कसते हुए कहा, ‘तुम्हारी पार्टी ही नहीं, अब तुम्हारा घर भी टूट रहा है।’ इस पूरे घटनाक्रम के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और इसे AAP के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है।

About The Author

राजनीति