कोलकाता, 11 मई। Suvendu Cabinet Meeting : शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली कैबिनेट बैठक की, जिसमें राज्य के लिए पांच बड़े फैसलों का ऐलान किया गया। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे और सरकार की प्राथमिकताओं में शासन, सुरक्षा और ‘डबल इंजन सरकार’ के एजेंडे को प्रमुख बताया गया।
5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज
पश्चिम बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार ने सबसे बड़ा फैसला Ayushman Bharat Yojana को लागू करने का लिया है। इसके तहत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
इसके अलावा सरकार ने भारतीय न्याय संहिता यानी BNS को राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू करने की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि पिछली All India Trinamool Congress सरकार ने संविधान का उल्लंघन करते हुए नए आपराधिक कानून लागू नहीं किए थे।
पहली कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
- बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी
- IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रशिक्षण की अनुमति
- राज्य में BNS तत्काल प्रभाव से लागू
- BSF को बॉर्डर क्षेत्रों की जमीन 45 दिनों में ट्रांसफर होगी
- राजनीतिक हिंसा में मारे गए 321 BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी
BNS लागू, BSF को जमीन ट्रांसफर
मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती जिलों में बदलती जनसंख्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सीमा सुरक्षा के लिए BSF को आवश्यक जमीन दी जाएगी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने महिलाओं के आरक्षण और जनगणना प्रक्रिया को जानबूझकर रोका था।
गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव (Suvendu Cabinet Meeting) में भाजपा ने बंपर 207 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, जबकि Mamata Banerjee की पार्टी TMC महज 80 सीटों पर सिमट गई। भवानीपुर सीट पर शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।

