Bangladesh Border Fencing : बंगाल में अब तक सीमा में नहीं थी लोहे के खंभे और कंटीले तारों की बाड़…! CM का बड़ा एक्शन…BSF फेंसिंग को दी तत्काल मंजूरी

Bangladesh Border Fencing : बंगाल में अब तक सीमा में नहीं थी लोहे के खंभे और कंटीले तारों की बाड़…! CM का बड़ा एक्शन…BSF फेंसिंग को दी तत्काल मंजूरी

कोलकाता, 11 मई। Bangladesh Border Fencing : पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सीमा फेंसिंग कार्य के लिए सीमा सुरक्षा बल को जमीन ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को तत्काल मंजूरी दे दी है। सरकार के अनुसार यह प्रक्रिया 11 मई 2026 से शुरू होकर अगले 45 दिनों के भीतर पूरी कर ली जाएगी।

सरकार का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध घुसपैठ रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया तय समय सीमा में पूरी की जाए।

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सीमा क्षेत्रों (Bangladesh Border Fencing) में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए फेंसिंग कार्य तेज करना जरूरी है। इसके लिए BSF को आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई जाएगी ताकि सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जा सके। राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक यह फैसला सीमा सुरक्षा, निगरानी और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं इस मुद्दे पर राज्य की राजनीति भी गरमाने लगी है।

About The Author

राजनीति