Pakistan Army Camp Attack : पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला…! 15 सैनिकों की मौत…TTP ने ली जिम्मेदारी

Pakistan Army Camp Attack : पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला…! 15 सैनिकों की मौत…TTP ने ली जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 15 मई। Pakistan Army Camp Attack : पाकिस्तान के बाजौर में पाकिस्तानी सेना के कैंप पर बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 सैनिकों की मौत हुई है। आतंकी संगठन TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित बजाउर एक बार फिर बड़े आतंकी हमले से दहल उठा। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के एक कैंप पर हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

धमाके के बाद कैंप में घुसे आतंकी

जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सबसे पहले सेना की सुविधा वाले हिस्से में जोरदार विस्फोट किया। धमाके से मची अफरा-तफरी का फायदा उठाकर भारी हथियारों से लैस आतंकवादी कैंप के अंदर घुस गए। इसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लंबे समय तक मुठभेड़ चलती रही।

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। संगठन ने बयान जारी कर कहा कि यह हमला उनकी स्पेशल इस्तशहादी फोर्सेज (SIF) ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2025 में क्वेटा में हुए हमले के बाद यह पहली बार है जब TTP ने आधिकारिक तौर पर किसी आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी स्वीकार की है।

एक हफ्ते में दूसरा बड़ा हमला

खैबर पख्तूनख्वा में पिछले एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा आत्मघाती हमला है। इससे पहले लक्की मरवत जिले के नौरंग बाजार में विस्फोटकों से भरे ऑटोरिक्शा में धमाका किया गया था, जिसमें पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों की मौत हुई थी। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास की दुकानें और वाहन पूरी तरह तबाह हो गए थे।

लगातार बढ़ रहे आतंकी हमले

फरवरी महीने में भी इसी प्रांत (Pakistan Army Camp Attack) में हुए आतंकी हमले में 5 पुलिसकर्मियों और 2 आम नागरिकों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हमलों ने पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हमले के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

About The Author

राष्ट्रीय