Cash Seized in Car : वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा…! अर्टिगा कार से निकले करोड़ों रुपए…2 करोड़ 56 लाख कैश सीज…पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

Cash Seized in Car : वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा…! अर्टिगा कार से निकले करोड़ों रुपए…2 करोड़ 56 लाख कैश सीज…पुलिस ने आयकर विभाग को दी सूचना

दाहोद, 17 मई। Cash Seized in Car : गुजरात के दाहोद जिले में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अर्टिगा कार से 2.56 करोड़ रुपए की बेहिसाबी नकदी बरामद की। ड्राइवर रकम से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

अंगड़िया फर्म कनेक्शन की जांच शुरू

दाहोद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लिमखेड़ा इलाके में एक अर्टिगा कार से 2 करोड़ 56 लाख 80 हजार 500 रुपए की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक लिमखेड़ा में धनपुर चौकड़ी के पास नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली।

जांच के दौरान कार में रखे तीन पार्सल मिले, जिन्हें अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया। पार्सल खुलते ही पुलिस टीम भी हैरान रह गई, क्योंकि उसमें नोटों के बंडल भरे हुए थे। नोटों की गिनती के बाद कुल रकम 2,56,80,500 रुपए निकली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह रकम दाहोद की एक अंगड़िया फर्म से वडोदरा ले जाई जा रही थी।

ड्राइवर नहीं दिखा सका कोई दस्तावेज

कार चालक की पहचान राजूभाई निनामा के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान वह इतनी बड़ी रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज या कानूनी प्रमाण पेश नहीं कर सका। ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि दाहोद निवासी भरत चोपड़ा ने उसे यह रकम वडोदरा पहुंचाने के लिए दी थी। लिमखेड़ा पुलिस ने बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत पूरी रकम जब्त कर सरकारी ट्रेजरी में जमा करा दी है।

साथ ही मामले की जानकारी आयकर विभाग (Cash Seized in Car) को भी भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस नकदी के स्रोत, उसके उपयोग और इससे जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह भी गुजरात में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत मामले में सब-रजिस्ट्रार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

About The Author

जुर्म