Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल टेंशन के बीच फ्यूल रेट होल्ड…! देश में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है यहां…Raipur और Bilaspur में है ये रेट…लेटेस्ट फ्यूल रेट्स ने चौंकाया

Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल टेंशन के बीच फ्यूल रेट होल्ड…! देश में सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है यहां…Raipur और Bilaspur में है ये रेट…लेटेस्ट फ्यूल रेट्स ने चौंकाया

नई दिल्ली, 21 मई। Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को आम लोगों को राहत मिली है। 21 मई 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछले सप्ताह 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने फिलहाल दाम स्थिर रखे हैं।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के कारण होर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। दुनिया की करीब 20 प्रतिशत क्रूड ऑयल सप्लाई इसी रास्ते से होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में भारत में भी फ्यूल प्राइस बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

देश में सबसे महंगा पेट्रोल कहां?

आज देश में सबसे महंगा पेट्रोल हैदराबाद में बिक रहा है, जहां पेट्रोल की कीमत 111.84 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं सबसे महंगा डीजल तिरुवनंतपुरम में 100.59 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में आज के रेट

  • Bhopal : पेट्रोल 110.66 रुपये, डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर
  • Indore : पेट्रोल 110.81 रुपये, डीजल 91.85 रुपये प्रति लीटर
  • Raipur : पेट्रोल 104.46 रुपये, डीजल 97.51 रुपये प्रति लीटर
  • Bilaspur : पेट्रोल 105.11 रुपये, डीजल 96.50 रुपये प्रति लीटर

देश के बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

  • New Delhi : पेट्रोल 98.64 रुपये, डीजल 90.67 रुपये
  • Mumbai : पेट्रोल 109.70 रुपये, डीजल 93.14 रुपये
  • Kolkata : पेट्रोल 108.74 रुपये, डीजल 95.13 रुपये
  • Chennai : पेट्रोल 104.49 रुपये, डीजल 95.47 रुपये
  • Patna : पेट्रोल 109.54 रुपये, डीजल 95.58 रुपये
  • Bengaluru : पेट्रोल 107.14 रुपये, डीजल 95.04 रुपये

आगे महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल?

फिलहाल तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत दी है, लेकिन आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ सकती है। 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत पहले ही बढ़ चुकी है। इसका असर होटल, रेस्टोरेंट और खाने-पीने की चीजों पर पड़ सकता है।

वहीं प्राइवेट कंपनियों जैसे शेल पीएलसी और नायरा एनर्जी ने अपने प्रीमियम फ्यूल के (Petrol Diesel Price Today) दाम बढ़ा दिए हैं। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा होता रहा और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर पड़ा तो जल्द ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

About The Author

राष्ट्रीय