रायपुर, 30 मई। CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर (MET Centre Raipur) ने शनिवार रात बड़ा अलर्ट जारी करते हुए रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया है। विभाग के अनुसार यहां 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की संभावना है।
इसके अलावा रायपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर, महासमुंद, धमतरी और अंबिकापुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
रायगढ़ में सबसे बड़ा खतरा, रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार रायगढ़ जिले के अलग-अलग इलाकों में भीषण आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली सप्लाई बाधित होने और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है।
इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
- रायपुर
- बलौदाबाजार
- दुर्ग
- जांजगीर
- कोरबा
- गरियाबंद
- धमतरी
- सूरजपुर
- बलरामपुर
- अंबिकापुर
- जशपुर
- महासमुंद
- बेमेतरा
इन जिलों में मध्यम से तेज गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में येलो अलर्ट
- कोरिया
- पेंड्रा
- मुंगेली
- बिलासपुर
- कवर्धा
- राजनांदगांव
- बालोद
- कांकेर
- कोंडागांव
यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी
- खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचें
- पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें
- मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें
- किसान खुले खेतों में न जाएं
- वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें
यह अलर्ट 30 मई 2026 रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।

