कोलकाता, 01 जून। Cabinet Expansion : पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार किया गया। कोलकाता स्थित लोक भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
राज्यपाल आर एन रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया था।
21 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्यमंत्री शामिल
लोक भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में कुल 21 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 10 नेताओं को राज्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा कुछ नेताओं को स्वतंत्र प्रभार भी दिया गया है। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा भी जल्द की जा सकती है।
कौन-कौन बने कैबिनेट मंत्री
- दीपक बर्मन
- अर्जुन सिंह
- शंकर घोष
- गौरी शंकर घोष
- तापस रॉय
- मनोज कुमार ओरांव
- अरूप कुमार दास
- स्वपन दासगुप्ता
- कल्याण चक्रवर्ती
- दूधकुमार मंडल
- जगन्नाथ चटर्जी
- शरदवत मुखर्जी
ये बने राज्यमंत्री
- अशोक डिंडा
- शांतनु प्रमाणिक
- उमेश रॉय
- पूर्णिमा चक्रवर्ती
- भास्कर भट्टाचार्य
- कलिता माझी
- बिराज बिस्वास
- दीपांकर जाना
- मालती राभा रॉय
- राजेश महतो
- इंद्रनील खान
बंगाल कैबिनेट में अब 41 मंत्री
35 नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। हालांकि संवैधानिक सीमा के अनुसार अभी भी तीन और मंत्रियों को शामिल करने की गुंजाइश बची हुई है। इस बड़े विस्तार के बाद बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनने की चर्चा तेज हो गई है।

