Aarav Post-mortem Report : मासूम आरव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दहला दिया देश…! दूसरी पटक में ही चली गई जान…सिर की हड्डियां-गर्दन और पसलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

Aarav Post-mortem Report : मासूम आरव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने दहला दिया देश…! दूसरी पटक में ही चली गई जान…सिर की हड्डियां-गर्दन और पसलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त

फिरोजाबाद, 02 जून। Aarav Post-mortem Report : फिरोजाबाद में सनकी दरिंदे का शिकार बने मासूम आरव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। रिपोर्ट में ऐसी दर्दनाक और खौफनाक जानकारी सामने आई है, जिसे पढ़कर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर तक सिहर उठे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने मासूम को इतनी बेरहमी से जमीन पर पटका कि पहली ही पटक में उसके सिर के जोड़ खुल गए थे। गर्दन पूरी तरह टूट चुकी थी और सिर से लेकर छाती तक की सभी पसलियां चकनाचूर मिलीं।

दूसरी या तीसरी पटक में ही हो गई थी मौत

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि आरव के शरीर पर किसी धारदार हथियार या बाहरी हमले के निशान नहीं थे, लेकिन अंदरूनी चोटें इतनी गंभीर थीं कि दूसरी या तीसरी बार पटकने के दौरान ही उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक इतनी भयावह अंदरूनी चोटें बेहद दुर्लभ मामलों में देखने को मिलती हैं।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांप उठे

सूत्रों के मुताबिक जब डॉक्टरों ने मासूम के शरीर की जांच की तो अंदरूनी हालत देखकर वे भी सन्न रह गए। सिर की हड्डियां, गर्दन और पसलियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त थीं। रिपोर्ट ने घटना की क्रूरता को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

पूरे इलाके में गुस्सा और मातम

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश का माहौल (Aarav Post-mortem Report) है। लोगों में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है। वहीं मासूम आरव की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

About The Author

जुर्म