Ganja Seized : MCB में गांजा तस्करों पर बड़ा एक्शन…! दबिश पड़ते ही फरार हुए तस्कर…कार खोला तो चारों तरफ दिखा गांजा ही गांजा…पुलिस हैरान

Ganja Seized : MCB में गांजा तस्करों पर बड़ा एक्शन…! दबिश पड़ते ही फरार हुए तस्कर…कार खोला तो चारों तरफ दिखा गांजा ही गांजा…पुलिस हैरान

एमसीबी, 05 जून। Ganja Seized : छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। एमसीबी पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई नागपुर चौकी क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस को संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की, लेकिन मौके का फायदा उठाकर आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से कार को जब्त कर लिया है। वाहन की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस गांजे की कुल मात्रा और उसकी कीमत का आकलन कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में पुलिस अलर्ट मोड पर है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म