Collector Gaurav Singh : NEET परीक्षा से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन…! केंद्रों पर पहुंचकर परखी तैयारियां

Collector Gaurav Singh : NEET परीक्षा से पहले कलेक्टर का बड़ा एक्शन…! केंद्रों पर पहुंचकर परखी तैयारियां

रायपुर, 17 जून। Collector Gaurav Singh : NEET परीक्षा के सफल और सुचारू आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बुधवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने संत कंवरराम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, शासकीय प्राथमिक शाला बैरन बाजार, शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ कॉलेज तथा प्रो. जे.एन. पांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, फायर ब्रिगेड चौक पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, सुरक्षित प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की सुविधा, साफ-सफाई और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आयोजन में प्रशासन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं। निरीक्षण के दौरान डीसीपी मयंक गुर्जर, डीसीपी उमेश कुमार गुप्ता, डीसीपी संदीप पटेल तथा एसडीएम नंदकुमार चौबे भी उपस्थित रहे।

About The Author

छत्तीसगढ