PF Interest Credit Date : EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी…! सरकार ने दी मंजूरी…इस महीने अकाउंट में आएगा 8.25% ब्याज

PF Interest Credit Date : EPF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी…! सरकार ने दी मंजूरी…इस महीने अकाउंट में आएगा 8.25% ब्याज

नई दिल्ली, 18 जून। PF Interest Credit Date : देश के करोड़ों ईपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय की सहमति मिलने के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब इसी महीने से सदस्यों के खातों में ब्याज की राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सर्वोच्च निर्णय लेने वाले निकाय केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 2 मार्च 2026 को हुई बैठक में 8.25 फीसदी ब्याज दर को मंजूरी दी थी। इसके बाद अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्रम मंत्रालय जल्द ही EPFO को खाताधारकों के खातों में 8.25 फीसदी वार्षिक ब्याज जमा करने के निर्देश जारी कर सकता है। यह लगातार तीसरा वर्ष होगा, जब ईपीएफ जमा पर 8.25 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखी गई है।

ईपीएफओ का नया डिजिटल इकोसिस्टम ब्याज जमा करने की प्रक्रिया को तेज करने में मदद करेगा। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही ब्याज की राशि सीधे खाताधारकों के ईपीएफ खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि 2023-24 में ईपीएफ की ब्याज दर 8.25 फीसदी की गई थी, जिसे 2024-25 और अब 2025-26 के लिए भी यथावत रखा गया है। इससे पहले 2021-22 में ब्याज दर घटाकर 8.10 फीसदी कर दी गई थी, जो चार दशक से अधिक समय में सबसे कम स्तर था।

जानिए पिछले वर्षों की EPF ब्याज दर

वित्तीय वर्षब्याज दर
2025-268.25%
2024-258.25%
2023-248.25%
2022-238.15%
2021-228.10%
2020-218.50%
2019-208.50%
2018-198.65%
2017-188.55%
2015-168.80%

About The Author

राष्ट्रीय