Instagram Controvers : कोरबा में इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ विवाद…! डीजे ऑपरेटर को चाकू-लाठी-ईंट से हमला कर हत्या…VIDEO वायरल…7 गिरफ्तार

Instagram Controvers : कोरबा में इंस्टाग्राम स्टोरी से शुरू हुआ विवाद…! डीजे ऑपरेटर को चाकू-लाठी-ईंट से हमला कर हत्या…VIDEO वायरल…7 गिरफ्तार

कोरबा, 22 जून। Instagram Controvers : सोशल मीडिया पर डाली गई एक इंस्टाग्राम स्टोरी की रंजिश ने कोरबा में खूनी रूप ले लिया। रामसागर पारा निवासी 22 वर्षीय डीजे ऑपरेटर रवि यादव की रविवार देर रात चाकू, लाठी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात में बीच-बचाव करने पहुंचे उसके एक दोस्त को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोड़फोड़ की।

सोशल मीडिया विवाद से भड़की खूनी वारदात

पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब एक सप्ताह पहले मृतक रवि यादव और महेंद्र गंगवानी के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद मारपीट तक पहुंच गया था, जिसकी शिकायत थाने में भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था।

बताया जा रहा है कि रविवार देर रात रवि किसी कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा पहुंचने पर उसकी मुलाकात महेंद्र गंगवानी से हुई, जिसके बाद दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि महेंद्र ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर रवि पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों के हाथों में चाकू, डंडे और ईंटें थीं। उन्होंने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कथित मास्टरमाइंड समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म