Missing Girl Murder : जन्मदिन के बाद लापता हुई थी 18 वर्षीय युवती…! 3 दिन बाद रेत में दफन मिला छात्रा का शव…शरीर के कई हिस्से निकले बहार…पास उसके पड़े हुए थे कपड़े

Missing Girl Murder : जन्मदिन के बाद लापता हुई थी 18 वर्षीय युवती…! 3 दिन बाद रेत में दफन मिला छात्रा का शव…शरीर के कई हिस्से निकले बहार…पास उसके पड़े हुए थे कपड़े

महासमुंद, 24 जून। Missing Girl Murder : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खल्लारी थाना क्षेत्र में लापता हुई 18 वर्षीय छात्रा का शव तीन दिन बाद गांव के नाले के पास रेत में दफन अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जन्मदिन के दिन हुई थी लापता

जानकारी के अनुसार, 19 जून को छात्रा का 18वां जन्मदिन था। घर में जन्मदिन मनाने के बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पहले सोचा कि वह अपनी सहेलियों के घर गई होगी, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर चिंता बढ़ गई। अगले दिन परिजनों ने खोजबीन शुरू की और बाद में खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

3 दिन बाद मिला शव

22 जून को ग्रामीणों को नाले के पास तेज दुर्गंध महसूस हुई। जांच करने पर रेत में आधा दबा हुआ छात्रा का शव मिला। शव के पास उसके कपड़े भी पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

गंभीर चोट और संघर्ष के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर पर गंभीर चोटों और संघर्ष के निशान पाए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि घटना के दौरान उसके साथ जोर-जबरदस्ती की गई हो सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म