CAIT Traders : रायपुर की सबसे बड़ी अनाज मंडी पहुंचा CAIT का ‘व्यापारी संवाद’ अभियान…! डूमरतराई अनाज मंडी के व्यापारियों ने सौंपा मांग-पत्र…अमर पारवानी ने दिया समाधान का भरोसा

CAIT Traders : रायपुर की सबसे बड़ी अनाज मंडी पहुंचा CAIT का ‘व्यापारी संवाद’ अभियान…! डूमरतराई अनाज मंडी के व्यापारियों ने सौंपा मांग-पत्र…अमर पारवानी ने दिया समाधान का भरोसा

रायपुर, 29 जून। CAIT Traders : देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) का ‘व्यापारी संवाद’ अभियान अब प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी डूमरतराई पहुंच गया है। व्यापारियों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझने और उनके समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपनी प्रमुख समस्याओं और मांगों को विस्तार से रखा।

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि, व्यापारी संवाद केवल चर्चा का मंच नहीं, बल्कि समाधान तक पहुंचने का प्रभावी माध्यम है। व्यापारियों की हर समस्या को संबंधित विभागों और शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

डूमरतराई व्यापारियों ने सौंपा मांग-पत्र

डूमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के अध्यक्ष प्रेम पाहुजा ने CAIT प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए व्यापारियों की ओर से विस्तृत मांग-पत्र सौंपा।

व्यापारियों की प्रमुख मांगें

डूमरतराई बाजार तक नियमित सिटी बस सेवा शुरू की जाए। प्रमुख मार्गों पर स्ट्रीट लाइट और नियमित पुलिस गश्त सुनिश्चित हो।ट्रांसपोर्ट संचालन के लिए सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जाए। ट्रेड लाइसेंस से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं का समाधान किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि इन मांगों के पूरा होने से व्यापारिक गतिविधियां अधिक व्यवस्थित होंगी और शहर के ट्रैफिक दबाव में भी कमी आएगी।

CAIT ने दिया भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि CAIT का उद्देश्य केवल समस्याएं उठाना नहीं, बल्कि व्यापारियों के सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल कर उनके समाधान तक पहुंचना है। व्यापारी संवाद अभियान प्रदेशभर के बाजारों में व्यापारियों और संगठन के बीच मजबूत समन्वय स्थापित कर रहा है।

व्यापारियों ने की अभियान की सराहना

बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने, बाजार की आधारभूत सुविधाओं के विकास और व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। सभी व्यापारियों ने ‘CAIT व्यापारी संवाद’ को व्यापारिक हितों के संरक्षण और बाजार विकास की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया।

‘व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात’

इसी संकल्प के साथ संचालित CAIT व्यापारी संवाद अभियान प्रदेश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचकर व्यापारियों और संगठन के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का मजबूत सेतु बनने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।

इस कार्यक्रम में CAIT और डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए। उल्लेखनीय उपस्थित लोगों में जीतेन्द्र दोशी, परमानंद जैन, विक्रम सिंहदेव, अवनीत सिंह, राम मंधान, जयराम कुकरेजा, हरीश दरयानी, प्रेम पाहुजा, प्रकाश दरयानी, पवन अल्वा, महेश चंदवानी, गोविंद माहेश्वरी, हरीश नरसिहानी, राम बजाज, विशाल पोपटानी, दिलीप केवलानी, बलराम रोहरा, जय खुराना, दीपक पोपटानी, राजकुमार मंगतानी, त्रिलोक संगतानी, रवि मेघानी, कुशल रोहरा, राकेश साहू, नरेश चौबे शामिल थे। संस्कार रहेजा, और राजकुमार कुकरेजा, सहित दोनों संगठनों के अन्य पदाधिकारी और सदस्य।

About The Author

व्यापार