Government Schemes Review : मुख्य सचिव की बड़ी बैठक…! विभागों को सख्त निर्देश…योजनाओं की प्रगति पर फोकस….बैकलॉग पदों की जल्द भर्ती के आदेश

Government Schemes Review : मुख्य सचिव की बड़ी बैठक…! विभागों को सख्त निर्देश…योजनाओं की प्रगति पर फोकस….बैकलॉग पदों की जल्द भर्ती के आदेश

रायपुर, 07 जुलाई। Government Schemes Review : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक कामकाज को लेकर सरकार ने रफ्तार बढ़ाने के संकेत दिए हैं। मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, महत्वपूर्ण परियोजनाओं और लंबित कार्यों की समीक्षा की गई।

बैकलॉग रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों में बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जल्द कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा करें, ताकि तय समय में लक्ष्य हासिल किया जा सके।

योजनाओं की मॉनिटरिंग पर जोर

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में कई महत्वपूर्ण योजनाओं और पोर्टल की प्रगति की जानकारी ली गई।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे-

  • ई-ऑफिस
  • लोक सेवा गारंटी
  • नियद नेल्लानार डैशबोर्ड
  • सुघ्घर छत्तीसगढ़
  • पीएम प्रगति पोर्टल
  • ई-प्रगति सीजी स्टेट पोर्टल
  • डी-रेगुलेशन ई-गजट
  • सेवा सेतु
  • ग्रामीण विकास योजनाएं
  • पीएम सूर्य घर बिजली योजना

प्रमुख परियोजनाओं के लिए भू-अर्जन प्रक्रिया तेज करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने शासन के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों में आने वाले भू-अर्जन के मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि लंबित प्रकरणों के समाधान से विकास कार्यों को गति मिलेगी।

सभी विभागों के सचिव रहे मौजूद

बैठक में वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, गृह, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व, नगरीय प्रशासन, परिवहन, कौशल विकास सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

छत्तीसगढ