Guest Teacher Strike : छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम…! 27 जुलाई तक स्कूल लौटें, नहीं तो सेवा होगी समाप्त…DPI का आदेश जारी

Guest Teacher Strike : छत्तीसगढ़ के अतिथि शिक्षकों को सरकार का अल्टीमेटम…! 27 जुलाई तक स्कूल लौटें, नहीं तो सेवा होगी समाप्त…DPI का आदेश जारी

रायपुर, 23 जुलाई। Guest Teacher Strike : छत्तीसगढ़ में जारी अतिथि शिक्षकों की हड़ताल के बीच राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि हड़ताल पर बैठे सभी अतिथि शिक्षक 27 जुलाई 2026 तक अपनी-अपनी शालाओं में लौटकर अध्यापन कार्य शुरू करें।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा तक कार्य पर वापस नहीं आने वाले अतिथि शिक्षकों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएंगी।

छात्रों की पढ़ाई का हवाला

23 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही अतिथि शिक्षकों की हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसे देखते हुए छात्रों के हित में यह निर्णय लिया गया है।

शाला प्रबंध समितियों को निर्देश

DPI ने सभी शाला प्रबंध समितियों (SMC) को निर्देश दिया है कि वे अपने यहां कार्यरत हड़ताली अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक विद्यालय में उपस्थित होकर शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए निर्देशित करें।

नहीं लौटे तो खत्म होगी नियुक्ति

आदेश में कहा गया है कि यदि कोई अतिथि शिक्षक तय समय तक कार्य पर वापस नहीं लौटता, तो 24 जून 2019 को जारी दिशा-निर्देशों की कंडिका 7.3 के तहत उसकी अध्यापन व्यवस्था तत्काल समाप्त कर दी जाएगी। यह आदेश प्रभारी संचालक, लोक शिक्षण छत्तीसगढ़ की ओर से जारी किया गया है।

About The Author

शिक्षा