वृंदावन, 26 सितंबर। Death at Vrindavan Ashram: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के 25 वर्षीय शिष्य रसिक दुलारी शरण (असली नाम दीपक लोधी) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वे दवान के वराहघाट स्थित आश्रम की चार मंज़िला इमारत की छत से गिर गए या कूद गए। वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में शुक्रवार सुबह एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक लोधी के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उन्हें संत प्रेमानंद महाराज का शिष्य बताए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, यह दुखद घटना शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे ‘गुरु कृपा कुंज’ इमारत में हुई; गंभीर रूप से घायल साधु को तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि शुरुआती पुलिस पूछताछ और फोरेंसिक जांच से आत्महत्या का संकेत मिलता है, लेकिन मृतक के कमरे में खून से सनी ग्राइंडर मशीन मिलने और उनके प्राइवेट पार्ट्स कटे हुए पाए जाने से घटना का रहस्य और गहरा गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले दीपक ने फरवरी 2025 में प्रेमानंद महाराज से संन्यास की दीक्षा ली थी और वे आश्रम में बिजली के रखरखाव का काम देखते थे। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है और हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से गहन जांच कर रही है, साथ ही मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में घटना आत्महत्या की ओर इशारा करती प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत की परिस्थितियों को देखते हुए अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
मौत को लेकर कई सवाल
पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर गंभीर चोटें मिली हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टों में शरीर के एक संवेदनशील हिस्से पर चोट का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, इस संबंध में वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले आश्रम में क्या हुआ था और दीपक लोधी किन परिस्थितियों में चौथी मंजिल तक पहुंचे थे।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
परिजनों के मथुरा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच के दायरे में रखा है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों का इंतजार किया जा रहा है।

