रायपुर, 14 नवंबर। CM Schedule Today : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे और 6:10 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। यहां शाम 6:15 बजे से रात 8 बजे तक दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
शाम 6:15 बजे से शुरू होगा समारोह
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोकभवन में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होकर रात 8 बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वे रात 8:05 बजे लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रात 8:10 बजे उनका सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री का आज का पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। शाम 6:10 बजे लोकभवन पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 6:15 बजे से रात 8 बजे तक दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। रात 8:05 बजे लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और रात 8:10 बजे निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का लोकभवन तक आवागमन कार से होगा।

