Police Public School Raipur Result : CBSE 10वीं रिजल्ट में रायपुर का कमाल…! IPS के बेटे विनिल बैस ने 99.4% के साथ किया टॉप

Police Public School Raipur Result : CBSE 10वीं रिजल्ट में रायपुर का कमाल…! IPS के बेटे विनिल बैस ने 99.4% के साथ किया टॉप

रायपुर, 16 अप्रैल। CBSE बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होते ही रायपुर के पुलिस पब्लिक स्कूल, पेंशनबाड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार स्कूल के छात्र विनिल बैस ने 99.4% अंक हासिल कर टॉप किया और शहर का नाम रोशन किया।

विनिल बैस, वरिष्ठ IPS अधिकारी विमल बैस के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे स्कूल में खुशी का माहौल है।

स्कूल का शानदार रिजल्ट

इस साल स्कूल के कुल 7 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, जबकि 28 छात्रों ने 80% से ऊपर स्कोर किया। यह प्रदर्शन स्कूल की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

प्रबंधन ने जताई खुशी

स्कूल प्रबंधक IPS विकास कुमार ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले साल में भी छात्र इससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

रायपुर बना एजुकेशन हब

लगातार बेहतर रिजल्ट के साथ रायपुर के स्कूल (Police Public School Raipur Result) अब शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। Police Public School का यह प्रदर्शन उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

About The Author

शिक्षा