Brutal Murder : कोरबा में खौफनाक वारदात…! पत्नी की बेरहमी से हत्या…फिर एक हाथ कटा सिर और दूसरे हाथ में हथियार लेकर घूमता रहा युवक…यहां देखें VIDEO

Brutal Murder : कोरबा में खौफनाक वारदात…! पत्नी की बेरहमी से हत्या…फिर एक हाथ कटा सिर और दूसरे हाथ में हथियार लेकर घूमता रहा युवक…यहां देखें VIDEO

कोरबा, 23 अप्रैल। Brutal Murder : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी सालिक राम यादव ने अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कथित तौर पर पारिवारिक विवाद और चरित्र संदेह के चलते की। हालांकि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

वीडियो वायरल, गांव में खौफ

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के बाद इलाके में डर और आक्रोश का माहौल और बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय घर पर बच्चे भी मौजूद थे, जिससे इस मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोपी एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था और वहीं परिवार के साथ रहता था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म