Neela Drum Case Update : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट…! अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए मुस्कान पहली बार अदालत में हुए पेश…साहिल चेहरा छिपाते दिखे…जल्द तय होंगे आरोप…यहां देखें VIDEO

Neela Drum Case Update : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में बड़ा अपडेट…! अपनी नन्ही बेटी को गोद में लिए मुस्कान पहली बार अदालत में हुए पेश…साहिल चेहरा छिपाते दिखे…जल्द तय होंगे आरोप…यहां देखें VIDEO

मेरठ, 23 अप्रैल। Neela Drum Case Update : मेरठ के चर्चित ‘नीला ड्रम’ हत्याकांड में मंगलवार को बड़ा अपडेट सामने आया, जब आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया।

अब तक इस मामले में पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही थी, लेकिन इस बार दोनों आरोपियों को पहली बार व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में लाया गया।

कैमरों से बचते नजर आए आरोपी

कोर्ट परिसर में दाखिल होते समय दोनों आरोपी मीडिया कैमरों से बचते दिखे। इस दौरान मुस्कान अपनी छोटी बच्ची को गोद में लेकर कोर्ट पहुंची, जबकि साहिल सिर झुकाकर पुलिस के साथ अंदर जाता नजर आया।

केस में अब तक क्या हुआ?

इस मामले में अब तक कई अहम गवाहों के बयान (Neela Drum Case Update) दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस और अभियोजन पक्ष ने अपने सबूतों को मज़बूत कर लिया है; अदालत जल्द ही आरोप तय कर सकती है। जैसे ही आरोप तय होंगे, केस का ट्रायल अगले चरण में प्रवेश करेगा। इस हाई-प्रोफाइल केस पर अब सभी की नजर कोर्ट के अगले फैसले पर टिकी है।

About The Author

अन्य राज्य जुर्म