Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग…! चीख-पुकार के बीच 20 की दर्दनाक मौत…बिल्डिंग से कूदे लोग…कई विदेशी नागरिकों की भी मौत की सूचना…यहां देखें VIDEO

Delhi Restaurant Fire : दिल्ली के रेस्टोरेंट में भीषण आग…! चीख-पुकार के बीच 20 की दर्दनाक मौत…बिल्डिंग से कूदे लोग…कई विदेशी नागरिकों की भी मौत की सूचना…यहां देखें VIDEO

दक्षिणी दिल्ली, 03 मई। Delhi Restaurant Fire : दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, आग रेस्टोरेंट के बेसमेंट में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय रेस्टोरेंट में नाश्ता चल रहा था और बिल्डिंग में 60 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ऊपर बने गेस्ट हाउस में कई विदेशी नागरिक और मरीजों के तीमारदार ठहरे हुए थे।

आग का विकराल रूप देखकर कई लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर कई लोगों की जान बचाई। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक सुबह 8:50 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

राहत और बचाव कार्य के दौरान बेसमेंट में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें राहत कार्य में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ राष्ट्रीय