Chamber Of Commerce : रायपुर के व्यापारियों को बड़ी राहत…! चिल्हर वितरण अभियान शुरू…ICICI बैंक और चैंबर की पहल…हजारों दुकानदार होंगे लाभान्वित

Chamber Of Commerce : रायपुर के व्यापारियों को बड़ी राहत…! चिल्हर वितरण अभियान शुरू…ICICI बैंक और चैंबर की पहल…हजारों दुकानदार होंगे लाभान्वित

रायपुर, 05 जून। Chamber Of Commerce : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही चिल्हर की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को विशेष चिल्हर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वितरण आईसीआईसीआई बैंक, जयस्तंभ चौक रायपुर के सहयोग से किया गया।

चैंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाजार में नकदी के सुचारू प्रवाह को बनाए रखना और व्यापारियों को राहत पहुंचाना रहा।

इस दौरान रायपुर के मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ, मालवीय रोड जवाहर बाजार व्यवसायिक कल्याण समिति, मर्चेंट एसोसियेशन, श्री बंजारी रोड व्यापारी संघ, भाठागांव व्यापारी संघ, रायपुर स्वीट्स एंड स्नेक्स एसोसियेशन तथा महादेवघाट रोड व्यापारी कल्याण महासंघ रायपुर के सदस्य लाभान्वित हुए।

चैंबर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने कहा कि इस प्रकार की पहल से छोटे और बड़े दोनों व्यापारियों को फायदा मिलता है। इससे बाजार में नकदी का प्रवाह बेहतर होता है और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलती है।

उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक, जयस्तंभ चौक रायपुर के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारियों का मनोबल भी बढ़ेगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष एवं बैंकिंग समिति सदस्य प्रकाश लालवानी, दिलीप इसरानी, अमरदास खट्टर सहित विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार