कोलकाता, 08 जून। Jahangir Khan Arrested : तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता जहांगीर खान को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उन्हें नेपाल से गिरफ्तार किया। जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे और चुनाव के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे थे।
‘पुष्पा’ डायलॉग से चर्चा में आए थे जहांगीर
चुनाव प्रचार के दौरान जहांगीर खान ने फिल्म Pushpa के अंदाज में खुद को ‘पुष्पा’ बताते हुए कहा था- ‘मैं झुकूंगा नहीं’। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और राजनीतिक गलियारों में भी खूब चर्चा में रहा।
IPS अजय पाल शर्मा से विवाद भी बना चर्चा का विषय
जहांगीर खान का नाम यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ विवाद को लेकर भी सुर्खियों में आया था। दोनों के बीच बयानबाजी और टकराव ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया था।
हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
बीते दिनों कलकत्ता उच्च न्यायालय ने जहांगीर खान की अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी की आशंका तेज हो गई थी।
चुनाव नतीजों के बाद दर्ज हुए 5 केस
4 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस ने जहांगीर खान के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। इसके बाद से वह फरार चल रहे थे। STF लगातार उनकी तलाश में जुटी थी और आखिरकार नेपाल से उन्हें पकड़ लिया गया।

