हैदराबाद, 08 जून। Pub Illegal Activities : साइबराबाद के कूकटपल्ली इलाके में स्थित चर्चित ‘किंग्स एंड क्वींस’ पब में रविवार तड़के पुलिस ने बड़ी छापेमारी कर सनसनी फैला दी। इस ऑपरेशन को 2018 बैच की तेजतर्रार महिला IPS अधिकारी और कूकटपल्ली की DCP रीति राज ने लीड किया।
बताया जा रहा है कि डीसीपी रीति राज ने पहले खुद गुप्त सत्यापन अभियान चलाया, जिसके बाद पब पर अचानक रेड मारी गई। पुलिस को यहां कथित अनैतिक गतिविधियों और नियमों के गंभीर उल्लंघन की जानकारी मिली थी।
देह व्यापार और नियम उल्लंघन का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि पब में कथित तौर पर देह व्यापार और अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था। आरोप है कि पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने और भारी बिल वसूलने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जा रहा था।
इसके अलावा, नाबालिगों की एंट्री रोकने के नियमों का पालन नहीं। तय समय के बाद भी शराब और खाना परोसा जा रहा था। बिना वैध पुलिस NOC के पब संचालन। ग्राहकों को महिलाओं की उपलब्धता कराने का संदेह।
9 लोग हिरासत में
छापेमारी के दौरान पुलिस ने पब के 9 स्टाफ सदस्यों को हिरासत में लिया, जिनमें 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। सभी को आगे की कार्रवाई के लिए KPHB पुलिस स्टेशन भेजा गया है।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं केस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस पब के खिलाफ 2025 में भी कई आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। पहले कार्रवाई होने के बावजूद पब प्रबंधन लगातार नियमों का उल्लंघन करता रहा। अब भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।
कौन हैं IPS रीति राज?
रीति राज दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना (Pub Illegal Activities) की पूर्व छात्रा हैं और उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली से कानून की पढ़ाई की है। 2018 में IPS बनने के बाद उन्होंने साइबर क्राइम और माधापुर जोन जैसे अहम विभागों में सेवाएं दीं। फिलहाल वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे से जुड़े मामले की SIT जांच भी लीड कर रही हैं।

