Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शेड्यूल जारी…! 5 दिनों तक चलेगी अहम बहस और चर्चा…सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष…अधिसूचना जारी जानिए कब से कब तक चलेगा मानसून सत्र

Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शेड्यूल जारी…! 5 दिनों तक चलेगी अहम बहस और चर्चा…सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष…अधिसूचना जारी जानिए कब से कब तक चलेगा मानसून सत्र

रायपुर, 15 जून। Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आगामी 13 जुलाई 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पंचम विधानसभा का दशम सत्र 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा। पांच दिवसीय इस सत्र में कुल 5 बैठकें होंगी, जिसमें प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक सत्र के पहले चार दिनों में प्रश्नोत्तर काल के साथ शासकीय कार्यों का संचालन किया जाएगा। वहीं सत्र के अंतिम दिन 17 जुलाई को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्यों के साथ-साथ अंतिम दो घंटे अशासकीय कार्यों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होने लगी है। विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना रहा है, जबकि सरकार अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को सदन में रखने की तैयारी में जुटी है।

आगामी सत्र में कानून-व्यवस्था, किसानों, युवाओं, रोजगार, विकास कार्यों और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने के आसार हैं। ऐसे में पांच दिनों का यह सत्र राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र को लेकर सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

About The Author

छत्तीसगढ राजनीति