नई दिल्ली, 15 जून। TV Actress Death : मुंबई से मनोरंजन जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। टीवी और फिल्म अभिनेत्री संचिता उगले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। महज 30 वर्ष की उम्र में उनके निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री के लोग स्तब्ध हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से करीब 19 घंटे पहले तक वह सोशल मीडिया पर हंसती-मुस्कुराती नजर आ रही थीं। उनका आखिरी इंस्टाग्राम वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री संचिता उगले ने 14 जून को मुंबई में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार और करीबी गहरे सदमे में हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
संचिता उगले ने कई लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों में काम किया था। वह ‘साजन घर’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे शोज में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने छावा में भी अभिनय किया था, जिसमें उन्होंने ताराबाई का किरदार निभाया था।इस घटना को लेकर सोशल Media पर भी शोक की लहर है। फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके आखिरी पोस्ट पर भावुक टिप्पणियां कर रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा उनके आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की हो रही है। मौत से करीब 19 घंटे पहले शेयर किए गए वीडियो में वह बेहद खुश और सामान्य दिखाई दे रही थीं। यही वजह है कि उनके अचानक उठाए गए इस कदम ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे की वजह तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर फ़ैन्स और सेलेब्रिटीज़ अभिनेत्री को नम आंखों से विदाई दे रहे हैं।

